ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

Bihar News: व्यवहार न्यायालय में अधेड़ की मौत, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

Bihar News: मधुबनी जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध मौत, पुलिस ने जमीनी विवाद की जताई आशंका। दो लोगों से पूछताछ शुरू।

24-Jun-2025 02:29 PM

By First Bihar

Bihar News: मधुबनी जिला के व्यवहार न्यायालय परिसर में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी मचा दी है। घटना के तुरंत बाद मृतक को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह व्यक्ति खजौली का बताया जाता है और भूमि विवाद से जुड़े मसले के लिए कोर्ट आया था। भूमि विवाद में किसी महिला संग इनका झगड़ा चल रहा था। उसी क्रम में मारपीट होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। लेकिन मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगा।


मधुबनी के व्यवहार न्यायालय परिसर में हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों और कोर्ट में मौजूद वकीलों व कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा दिया। मृतक की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।


नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, “प्रारंभिक जांच में यह जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस अपनी जांच में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।”


इस घटना के बाद से मधुबनी के स्थानीय लोग और कोर्ट परिसर में काम करने वाले कर्मचारी इस मामले को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।


कुमार गौरव की रिपोर्ट