ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा

Bihar News: बिहार के इस जिले में भीषण सड़क हादसा, 2 युवक गंभीर रूप से घायल

Bihar News: मधुबनी के डुमरा में तेज रफ्तार बाइक पोल से टकराई। जियाउल्लाह और फैयाज अहमद गंभीर रूप से घायल, DMCH किया गया रेफर..

13-Nov-2025 08:47 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में पेट्रोल पंप के पास देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। इस हादसे में दोनों सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


इन दोनों घायलों की पहचान रुद्रपुर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी जियाउल्लाह और फैयाज अहमद के रूप में हुई है। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के साथ-साथ पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।


हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बाइक और पोल का मुआयना किया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया इस घटना का कारण तेज रफ्तार और असंतुलन बताया जा रहा है।  


रिपोर्टर: कुमार गौरव