ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

Bihar News: भूमि विवाद में युवक को कुल्हाड़ी से काटा, इलाके में हड़कंप के बाद कई गिरफ्तारियां

Bihar News: भूमि विवाद में आजकल मारपीट और जान लेना प्रदेश में आम हो चला है, इसी क्रम में अब ताजा घटना मधुबनी से सामने आ रही है. जहाँ एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई है.

20-Apr-2025 05:00 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ भूमि विवाद में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी गई है. यह मामला फुलपरास थाना क्षेत्र के महिंद्रवार गांव की बताई जाती है. मृतक की पहचान सीतापट्टी गांव के राम इकबाल के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक़ यह घटना तब हुई जब राम इकबाल अपने छोटे भाई के साथ विवादित खेत में गेहूं काटने पहुंचा था.


दूसरे पक्ष के लोगों को इस बात की खबर मिली और वे सभी करीब 10-12 की संख्या में लाठी-डंडे-कुल्हाड़ी इत्यादि से लैस होकर वहां पहुंचे. इन लोगों को आते देख राम इकबाल वहां से भागने लगा मगर करीब आधा किलोमीटर दौड़ाने के बाद इन लोगों ने उसे धर दबोचा और उस पर जमकर प्रहार किए. इसी दौरान उस पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला भी किया गया.


बाद में राम के परिजनों ने गंभीर हालत में युवक को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहां से उसे फिर डीएमसीएच दरभंगा रेफ़र कर दिया गया. मगर इस दौरान रास्ते में ही उसकी जान चली गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद फुलपरास थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जानकारी में यह बात भी सामने आई है कि यह भूमि विवाद पिछले 6 महीनों से चला आ रहा था.