BIHAR NEWS : बिहार के मधुबनी से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां होली खेलने के बाद रंग छुड़ाने के लिए तालाब में नहाने गई 4 युवतियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। अब त्योहार के दिन ऐसी दुखद खबर सामने आने के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसर गया है। इस घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, बेनीपट्टी प्रखंड स्थित अरेर थाना के परजुआरि गांव के दहिला गांव में यह दर्दनाक हादसा हुआ। घरवालों ने बताया कि सभी युवतियां तालाब में रंग धोने और नहाने के लिए गई थी।
इनमें श्रीकांत राय की 20 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी, 25 वर्षीय चंदा, सीयाशरण राय की पुत्री अन्नू कुमारी और कप्पू राय की पुत्री लाखन कुमारी थी। इस घटना के सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है।