MADHUBANI: अपराधियों ने कांग्रेस नेता के बेटे पर पहले चाकू से हमला किया. उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र डुमरा की है. 

भीड़  में छिपे शख्स ने किया  हमला

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मधवापुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष का बेटा शिवचंद्र झा के बेटा सुशांत झा उर्फ बिट्टू को गोली मार दी. जिस जगह पर हमला हुआ वहां पर 20 से 30 की संख्या में भीड़ जुटी थी. उसमें से ही किसी ने पहले चाकू मारा, फिर गोली मारकर दी. घटनास्थल से परिजन उससे हॉस्पिटल लेकर गई, लेकिन डॉक्टरों ने उससे मृत घोषित कर दिया. 

पुलिस ने कहा-पैसा विवाद में हत्या

कांग्रेस नेता शिवचंद झा किसी काम से दिल्ली में है. उनको फोन पर परिजनों ने जानकारी दी. एसपी डॉ सत्य प्रकाश ने बताया कि पैसे के लेन-देने में घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है. जो भी आरोपी होंगे उनके गिरफ्तार कर लिया जाएगा.