Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
24-Nov-2025 06:01 PM
By First Bihar
Rjd Mla Slaps Laborer: मधेपुरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक से जुड़ी हुई है। राजद विधायक के मजदूर को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है।
मधेपुरा से राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर यादव एक निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण करने पहुंचे थे। नाले के काम को देखकर उन्हें गुस्सा आ गया। उन्होंने मौके पर काम कर रहे एक मजदूर को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। तभी मजदूर को थप्पड़ मारते राजद विधायक का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
अपलोड करते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। आरजेडी विधायक की इस हरकत से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि जब सत्ता में नहीं हैं तब यह हाल है, गलती से सत्ता में आ जाते तो ना जाने क्या करते? सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो पर लोग इसी तरह का कमेंट्स कर रहे हैं।
वायरल वीडियो मधेपुरा जिले का बताया जा रहा है, वीडियो में मधेपुरा के राजद विधायक नजर आ रहे हैं। जो एक गरीब मजदूर को सबके सामने थप्पड़ मार रहे हैं। उसके बाद उसे नाले के पानी में उतरने को कह रहे हैं। बताया जाता है कि राजद विधायक चंद्रशेखर मधेपुरा में पूर्णिया गोला के पास नाला निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे।
निरीक्षण के दौरान मजदूर ट्रैक्टर लेकर जाने लगा तब उन्होंने उसे बुलाने को कहा। मजदूर जब उनके सामने आया और ठेकेदार को फोन लगाकर विधायक को बात करवाने वाला ही था कि तभी विधायक जी गुस्से से लाल हो गये और मजदूर को थप्पड़ जड़ दिये। ठेकेदार की लापरवाही का गुस्सा उन्होंने मजदूर पर उतार दी। उसके बाद उसे नाले में उतरने को कहने लगे और ईंट की जांच करने लगे। कहने लगे पहले पानी सुखाओ तब आगे का काम होगा। कूदो पानी में साला फोन किसकों कर रहा है तुम रे..