ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला Bihar Crime News: फर्जी ‘अग्नि एप’ से 1.13 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार, बिहार में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन Bihar Crime News: फर्जी ‘अग्नि एप’ से 1.13 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार, बिहार में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन Success Story: पिता बेचते थे फल, बेटे ने खड़ी कर दी 400 करोड़ की कंपनी; जानिए कैसे बदली किस्मत Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह पवन सिंह का गाना धरती पर बजता है, मेरा गाना चांद पर बज रहा है: वैभव सूर्यवंशी द्वारा पावर स्टार का गाना बजाए जाने पर बोले खेसारी लाल यादव

‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bihar Police News: मधेपुरा के मुरलीगंज में एक होमगार्ड जवान बाजार में बंदूक तानकर धमकी देता नजर आया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

Bihar Police News

18-Feb-2026 03:18 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Police News: बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मंगलवार का है, जिसमें मुरलीगंज थाना का एक होमगार्ड जवान बीच बाजार में बंदूक तानकर धमकी देता नजर आ रहा है। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार-झारखंड नहीं करता है।


रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को मुरलीगंज के बेंगा पुल स्थित हनुमान मंदिर के पास सड़क पर भारी जाम लगा हुआ था। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान जयकुमार यादव ने जाम हटाने के लिए पिकअप वाहन चालक से वाहन साइड करने को कहा। इस दौरान चालक और जवान के बीच कहासुनी हुई। 



देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और जवान ने गुस्से में पास से गुजर रहे राहगीर पर बंदूक तान दी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने यह घटना अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। वायरल वीडियो में बाजार में लोगों की भीड़ और तनावपूर्ण माहौल साफ देखा जा सकता है। 



जवान कथित तौर पर गाली देते हुए धमकी भरे लहजे में 'उड़ा देंगे' जैसी बातें करता दिखाई दे रहा है, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, प्रशासन और पुलिस की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान नहीं आया है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।