Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
24-Sep-2025 10:26 PM
By First Bihar
MADHEPURA: मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के पुरैनी में दुर्गा पूजा को लेकर पुरैनी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. एसडीएम पंकज घोष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसडीपीओ अविनाश कुमार, बीडीओ अमरेंद्र कुमार, सीओ विद्यानंद झा, नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर सहित बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, बुद्धिजीवी वर्ग तथा प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल हुए.
बैठक में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.एसडीपीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और फायर एक्सटिंगईशर लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने लोगों से अपील की कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे, श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक है, इसलिए सभी मिल-जुलकर इस त्योहार को शांति और अनुशासन के साथ मनाएं.
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पूजा के अवसर पर लगने वाले मेलों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी.शरारती तत्वों एवं किसी भी प्रकार से पूजा में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.आम नागरिकों को निर्देश दिया गया कि किसी भी विशेष परिस्थिति या अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत स्थानीय थाना अथवा डायल 112 पर सूचना दें.इस दौरान एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर है किसी प्रकार का आपत्तिनजक वीडियो या टिप्पणी वायरल करने वालों पर सख्त कारवाई की जाएगी. एसडीएम पंकज घोष ने कहा कि मेला और पूजा पंडालों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती के लिए स्थल चिन्हित कर लिए गए हैं.
मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि निर्मल ठाकुर , सरपंच उमेश सहनी, मुखिया मोहम्मद वाजिद, पूर्व मुखिया पुष्प रंजन राय, पूर्व मुखिया पवन केडिया, पूर्व प्रमुख जवाहर मेहता,पूर्व मुखिया रजनीश कुमार उर्फ़ बबलू , मनोज सिंह, योगेन्द्र राम, गौरी यादव, मनोज सिंह, गौरव रॉय, पवन झा, अर्जुन अग्रवाल, अशोक पंडित , मोहम्मद जैनुल आबेदीन, मोहम्मद शहादत, रफीक आलम , संजय साह आदि मौजूद थे.

