ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य

मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत

मधेपुरा में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के हवलदार श्यामल किशोर शर्मा की ड्यूटी से पहले चाय पीने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह घटना हार्ट अटैक के कारण हुई मानी जा रही है।

बिहार न्यूज

21-Feb-2026 06:55 PM

By First Bihar

MADHEPURA: मधेपुरा में चाय पीने के बाद बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के हवलदार श्यामल किशोर शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। आनन-फानन में उन्हें मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  


मधेपुरा जिले के खोपैती गांव में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के हवलदार श्यामल किशोर शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह मूल रूप से सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र स्थित बरियाही बाजार के रहने वाले थे और वर्तमान में बेगूसराय में तैनात थे। 


परिजनों के अनुसार वो मधेपुरा स्थित अपनी मौसी के घर आए थे और सुबह ड्यूटी पर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान चाय पीने के कुछ देर बाद उन्हें तेज पसीना और सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद परिजन तुरंत उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, 


जहां के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। प्रथमदृष्टया मामला हार्ट अटैक माना जा रहा है।