Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
09-Sep-2025 03:16 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को मधेपुरा जिले के मिठाई थाना प्रभारी मितेंद्र प्रसाद मंडल को विजिलेंस की टीम ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष पर आरोप है कि उन्होंने एक आपराधिक मामले को रफा-दफा करने और पीड़ित पक्ष के पक्ष में समझौता कराने के एवज में 20 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने पर निगरानी विभाग ने योजना बनाकर कार्रवाई की। जैसे ही थाना प्रभारी ने तय राशि ली, विजिलेंस टीम ने उन्हें मौके पर ही धर दबोचा।
विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक पूछताछ के बाद आरोपी थानाध्यक्ष को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया और उन्हें पटना ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि यह मामला हाल ही में हुए एक लूटकांड से जुड़ा है, जिसमें शामिल एक आरोपी की मां पूनम देवी ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी।
पूनम देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को साजिश के तहत फंसाया गया और केस खत्म करने के लिए पहले ही 2 लाख रुपए दिए गए थे। बावजूद इसके, उन्हें लगातार धमकाया जा रहा था और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पूनम देवी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, विजिलेंस ने मंगलवार सुबह थानाध्यक्ष रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया।