Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
05-May-2025 05:13 PM
By First Bihar
Bihar Accident: बिहार के मधेपुरा-पूर्णिया एनएच-107 पर मधेपुरा जिला मुख्यालय के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां बाईपास पर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य में जुटे मजदूर के ऊपर पैनल गिरने से मजदूर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब क्रेन से आरओबी के ऊपर पैनल चढ़ाया जा रहा था, तभी पैनल छूटकर गिरा जिससे मजदूर की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मजदूर की पहचान 24 वर्षीय धीरेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। धीरेन्द्र के ऊपर पैनल गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जख्मी मजदूर को आनन-फानन में स्थानीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतक सदर प्रखंड के तुलसीबाड़ी का निवासी था। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा लाया गया है।