ब्रेकिंग न्यूज़

गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया

Home / bihar / बिहार: JDU सांसद के भतीजे की गोली लगने से संदिग्ध स्थिति में मौत,...

बिहार: JDU सांसद के भतीजे की गोली लगने से संदिग्ध स्थिति में मौत, पुलिस जांच में जुटी

17-Oct-2020 08:03 AM

MADHEPURA: जेडीयू सांसद दिनेश चंद्र यादव के भतीजे की गोली लगने से संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. सांसद के भतीजे रंजन कुमार को सिर में गोली लगी हुई है. यह घटना ईटहरी ओपी के बनमा गांव की है.

पत्नी हैं प्रमुख

बताया जा रहा है कि मृतक रंजन कुमार की पत्नी ईटहरी प्रखंड प्रमुख है. उनका नाम सुप्रिया है. घटना के दौरान वह बच्चों के साथ मायके गई थी. जबकि उसके पिता जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव हैं. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. कई पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है. 

राइफल साफ करने दौरान हादसा

घटना के बारे में परिजनों ने पुलिस को बताया है कि राइफल साफ करने के दौरान रंजन को गोली लगी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची एसडीपीओ मृदुला कुमारी ने घटनास्थल से एक राइफल और खोखा बरामद किया है. परिजनों ने अब कोई थाने में लिखित शिकायत नहीं की है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.