मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
07-May-2024 10:05 AM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में देशभर के 11 राज्यों में वोटिंग जारी है। बिहार की पांच सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। बिहार की पांच सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में सुबह 9 बजे तक औसत 10.78 फीसदी वोटिंग हुई है।
दरअसल, बिहार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक तीसरे चरण में राज्य की सभी पांच सीटों पर सुबह 9 बजे तक औसत 10.78 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान केंद्रों पर मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। चुनाव आयोग की तरफ से मतदाताओं को कोई परेशान न हो इसको लेकर सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं हालांकि पिछले दो चरण के चुनाव के मुताबिक इस बार मौसम मेहरबान है।
चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, झंझारपुर में सुबह 9 बजे तक 10.41 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि सुपौल में 9 बजे तक 11.41 प्रतिशत, अररिया में 9 बजे तक 10.97 फीसदी, मधेपुरा में 10.71 फीसदी और खगड़िया लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 10.41 फीसदी वोटिंग हुई है। पांच सीटों पर सुबह 9 बजे तक कुल 10.78 फीसदी औसत वोटिंग हुई है।