बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
05-Sep-2022 08:44 AM
GODDA : चारा घोटाला मामले में आरजेडी सुप्रीमो को जेल की सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं। लालू को सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह ने 64 साल की उम्र में शादी रचाई है। जज शिवपाल सिंह ने गोड्डा कोर्ट की एक महिला वकील नूतन तिवारी से शादी की है। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था और आखिरकार जज शिवपाल सिंह ने 50 साल की अपनी प्रेमिका नूतन तिवारी से शादी कर ली। दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की है और इसी वजह से जज शिवपाल सिंह इन दिनों फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
जज शिवपाल सिंह अपने कैरियर में कई महत्वपूर्ण फैसले सुना चुके हैं, लेकिन आखिरकार अपने प्यार को लेकर उन्हें 64 साल की उम्र में फैसला करना पड़ा। जज शिवपाल सिंह और वकील नूतन तिवारी की मुलाकात गोड्डा कोर्ट परिसर में ही हुई थी। गोटा कोर्ट में ही प्रैक्टिस करने वाली नूतन तिवारी बीजेपी की नेता भी हैं। दोनों के बीच जान-पहचान बड़ी और फिर नज़दीकियां कुछ इस कदर हो गई कि जज साहब ने महिला वकील के साथ ही आगे की जिंदगी गुजारने का फैसला कर लिया। आखिरकार 64 साल की उम्र में उन्होंने 50 साल की नूतन तिवारी से शादी कर ली। इस शादी के बाद जज शिवपाल सिंह और वकील नूतन तिवारी काफी खुश हैं।
चारा घोटाला मामले से जुड़े देवघर ट्रेजरी से अवैध निकासी केस की सुनवाई जज शिवपाल सिंह ने ही की थी। जज शिवपाल सिंह उस वक्त सीबीआई की विशेष अदालत के जज थे। सुनवाई के दौरान लालू यादव और जज शिवपाल सिंह के बीच कोर्ट में उस वक्त कोई बातचीत सुर्खियां बनी थीं। दरअसल लालू यादव ने जज शिवपाल सिंह से एक पेशी के दौरान कहा था कि जेल में बहुत ठंड लगती है। तब जब शिवपाल सिंह ने लालू यादव से कहा था कि अगर जेल में ठंड लगती है तो तबला या हरमोनियम बजाएं और तनावमुक्त रहें।