पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत
21-Dec-2020 08:50 AM
RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की तबीयत को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें रांची के रिम्स के सामने आती रही है. लालू यादव का लंबे अरसे से रिम्स में इलाज चल रहा है और पिछले हफ्ते या खबर आई थी कि उनकी किडनी केवल 25 फ़ीसदी ही काम कर रही है. अब लालू यादव को डॉक्टरों ने नॉनवेज नहीं खाने की सलाह दी है, डॉक्टरों ने कहा है कि अगर किडनी को ठीक रखना है तो लालू यादव को शाकाहारी बनना होगा.
डॉक्टरों की टीम लगातार लालू यादव के स्वास्थ्य की जांच कर रही है. लालू यादव की ताजा मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद उन्हें पूरी तरह से शाकाहारी भोजन करने के लिए कहा गया है. इतना ही नहीं तले भुने खाने से लालू यादव को परहेज करने के लिए कहा गया है. रिम्स से जुड़े सूत्रों की मानें तो डॉक्टरों ने लालू यादव को स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि उनकी किडनी की मौजूदा स्थिति ठीक नहीं है लेकिन अगर वह वेजिटेरियन बन जाते हैं और खान-पान में परहेज रखते हैं तो किडनी की फंक्शनिंग को नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए सबसे आवश्यक के डाइट का पालन करना है.
लालू यादव की सेहत को लेकर डॉक्टरों ने रिम्स प्रबंधन के माध्यम से जेल प्रशासन कोर्ट और सरकार सभी को मौजूदा स्थिति से अवगत करा दिया है. लालू यादव को किडनी के साथ-साथ हार्ट, ब्लड प्रेशर, शुगर ,आर्थराइटिस समेत कई बीमारियां हैं. उन्हें लगभग डेढ़ दर्जन दवाएं दी जा रही हैं. हाल के दिनों में लालू की आंखों में भी समस्या आई है और अब लालू की बिगड़ती सेहत के बीच डॉक्टरों ने नए सिरे से उनके डाइट को निर्धारित किया है.