ब्रेकिंग न्यूज़

इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Home / bihar / लालू यादव के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले पर सुनवाई आज, RIMS पेश करेगा...

लालू यादव के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले पर सुनवाई आज, RIMS पेश करेगा मेडिकल रिपोर्ट

05-Feb-2021 07:33 AM

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. इसके साथ ही साथ कारा महानिरीक्षक आज सरकार की ओर से जेल से बाहर रहने वाले कैदियों के लिए एसओपी भे पेश करेंगे.

इस मामले में  गृह विभाग को भी शपथपत्र दाखिल कर यह बताना होगा कि इस एसओपी को कब तक मंजूरी मिलेगी. आज होने वाली सुनवाई में रिम्स की तरफ से  लालू प्रसाद की मेडिकल रिपोर्ट भी पेश की जाएगी.

22 जनवरी को जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने सुनवाई करते हुए इन सभी बिंदुओं पर शपथपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया था.  जिसकी तारीख 5 फरवरी तय की गई थी. पिछली सुनवाई के दौरान सरकार ने जेल के बाहर कैदियों की सुरक्षा और एसओपी की जानकारी देते हुए बताया था कि जेल से बाहर रहने वाले कैदियों के जो भी अभिरक्षा प्रभारी होंगे उन्हें रजिस्टर मेंटेन करना होगा.

इसके बाद जब कोर्ट ने  अभी की सुरक्षा को लेकर सवाल किया तो जेल प्रशासन की तरफ से बताया गया था कि अभी रिम्स में अभी तीन शिफ्ट में सुरक्षाकर्मी और विधि व्यवस्था को मेनटेंन करने के लिए एक मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है. 

कोर्ट ने कहा कि एसओपी में यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस के कोई वरीय अधिकारी निरीक्षण करने जाएंगे या नहीं.बाहर से भोजन लाने और मुलाकात करने वालों के बारे में भी स्पष्ट जानकारी एसओपी में नहीं दी गयी है. एसओपी किसी खास के लिए नहीं अलग नहीं होनी चाहिए. हर कैदी हमारे लिए बराबर है और उसी के अनुसार नियन होने चाहिए.  इस पर जेल प्रशासन की ओर से कहा गया कि वह प्रावधानों को और स्पष्ट कर संशोधित एसओपी तैयार कर गृह विभाग के पास मंजूरी के लिए भेजेगा. इसके लिए दो सप्ताह का समय मांगा गया था. वहीं कोर्ट ने रिम्स को लालू यादव की मेडिकल रिपोर्ट पेश नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए इसे पेश करने का आदेश दिया था.