ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार की बेटी अनीषा का जलवा… अब दुनिया देखेगी सारण की कत्थक की चमक, इंटरनेशनल मंच पर बिखेरेगी जादू BIHAR BHUMI : 'कैसे बेटा हो यार ... ', विजय सिन्हा के कार्यक्रम में बुजुर्ग मां को लेकर पहुंचा युवक, भड़के डिप्टी सीएम ने कहा - माता-पिता का अपमान करता हो तो सीधे FIR करें ... युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं

Home / bihar / लालू यादव का कोरोना टेस्ट कराया गया, एंटीजेन में निगेटिव.. आरटीपीसीआर को रिपोर्ट...

लालू यादव का कोरोना टेस्ट कराया गया, एंटीजेन में निगेटिव.. आरटीपीसीआर को रिपोर्ट आज आएगी

22-Jan-2021 08:31 AM

RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत गुरुवार की शाम अचानक से बिगड़ गई. लालू यादव को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद डॉक्टरों ने उनका देर रात तक चेकअप किया. 

कोरोना वायरस एंटीजन टेस्ट में लालू यादव की रिपोर्ट निगेटिव आई है. आरजेडी सुप्रीमो के शुभचिंतकों और डॉक्टरों के लिए यह राहत की खबर है लेकिन आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए लालू यादव का सैंपल लिया गया है. जिसकी रिपोर्ट आज आनी है.

लालू यादव का चेकअप करने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनमें निमोनिया के हल्के लक्षण पाए गए हैं. सीने का एक्सरे कराया गया जिसमें इंफेक्शन के संकेत मिले हैं. लालू यादव का ब्लड सैंपल भी लिया गया है और आज सभी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही डॉक्टर कुछ कह पाएंगे. रिम्स के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद के मुताबिक लालू प्रसाद के फेफड़े में थोड़ी परेशानी हुई है. एम्स के स्पेशलिस्ट से इस मामले में बातचीत की गई है. एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आई है और आरटीपीसीआर समेत अन्य जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है. रिम्स के निदेशक ने लालू यादव की तबीयत को फिलहाल स्थिर बताया है.

लालू यादव की तबीयत खराब होने की जानकारी जैसे ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पास पहुंची उन्होंने तत्काल झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को इसकी जानकारी दी. बन्ना गुप्ता खुद गुरुवार की देर शाम रिम्स पहुंचे थे. लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद भी देर रात तक रिम्स में मौजूद रहे इनके अलावे अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप भी वहां मौजूद थे. सूचना मिलने के बाद जेल आईजी वीरेंद्र भूषण और जेल सुपरिटेंडेंट हामिद अख्तर भी इसके बाद पहुंचे थे अब सबकी नजरें लालू यादव की रिपोर्ट पर टिकी हुई है.