Lakhisarai Ashok Dham News: लखीसराय के अशोक धाम स्थित इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी के दिन हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. हादसे में श्रद्धालुओं की मौत की खबर पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि बिहार के लखीसराय में भगदड़ के कारण हुई लोगों की मौत से वह बेहद दुखी हैं. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है.
राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने भी जताया शोक
अशोक धाम मंदिर में हुए हादसे पर राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने भी दुख जताया है. उन्होंने श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की. उन्होंने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की.
सावन की तीसरी सोमवारी के दिन अशोक धाम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.