ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें

Home / bihar / lakhisarai-news / Bihar Teacher News : बंद कमरे में स्टूडेंट के साथ गंदा काम कर...

Bihar Teacher News : बंद कमरे में स्टूडेंट के साथ गंदा काम कर रहा था टीचर, मकान मालिक को हुआ शक तो सच आया सामने

Bihar Teacher News : लखीसराय के एक शिक्षक पर दसवीं की छात्रा के साथ गलत हरकत करने का आरोप है। मकान मालिक ने शक होने पर पुलिस को बताया।

15-Jan-2025 11:13 AM

By First Bihar

Bihar News : गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नमः। आप शायद यह पढ़कर सोच रहें होंगे की आखिर अचनाक से इस मंत्र की क्या जरूरत है और इसकी कहानी क्या है ? तो आइए जानते हैं कि पूरी कहानी क्या है और हम आपको यह मंत्र क्यों याद दिलवा रहे हैं। दरअसल, बिहार के लखीसराय जिले में गुरु-शिष्य परंपरा को तार-तार कर देने वाली खबर निकलकर सामने आई है। 


जानकारी के मुताबिक, लखीसराय जिले के पुरारी बाजार के पास एक शिक्षिका का घर है। उसी घर में पढ़ाई के नाम पर शिक्षक ने एक रूम किराया पर लिया गया था। ऐसे में सोमवार शाम को मकान मालिक सदस्य को कुछ गलत कारनामे का एहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने बंद कमरे की छोटी सी खिड़की से अपने मोबाइल पर सारा दृश्य कैद कर लिया। 


मकान मालिक का कहना है कि वीडियो में शिक्षक छात्रा के साथ गलत हरकत कर रहा था। इस बात की सूचना मकान मालिक के पोते ने पहले 112 पुलिस को दी। काफी लेट होने के बाद नगर थाना अध्यक्ष को फोन किया गय। थोड़ी देर के बाद 112 की पुलिस और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 


उधर, पुलिस के आने की भनक मिलते ही शिक्षक मौके से भागने लगा। पुलिस शिक्षक और नाबालिग को पुलिस जीप पर बैठाकर थाने ले गई। यह शिक्षक लोदिया में पद स्थापित हैं। हालांकि,शिक्षक अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर रहे हैं। वहीं नाबालिग का कहना है कि वो सर से पढ़ने आती है।