ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / कोसी-सीमांचल में इस साल कोरोना से पहली मौत, महिला ने तोड़ा दम, स्वास्थ्य...

कोसी-सीमांचल में इस साल कोरोना से पहली मौत, महिला ने तोड़ा दम, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

19-Mar-2021 09:03 AM

DESK : कोरोना की दूसरी लहर से एक बार फिर देशभर में हड़कंप मच गया है. पंजाब, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे केस ने हलचल मचा दी है. वहीं बिहार में अभी स्थिती समान्य है, लेकिन सरकार कोरोना के दूसरी लहर को दखते हुए अलर्ट है. 

इसी बीच कोसी-सीमांचल इलाके में इस साल कोरोना से पहली मौत का मामला सामने आया है. अररिया जिले के सिकटी प्रखंड की कौआकोह पंचायत में 70 साल की महिला की कोरोना से मौत हो गई है. इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को की. 

मृतक महिला फारबसिगंज प्रखंड के सिमराहा गांव की रहने वाली है. कुछ दिन पहले ही वह अपने दामाद के घर आयी थी, जहां तबीयत खराब होने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहं बुधवार को वह कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी. 

कोरोना से मौत की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम रेहान असरफ ने अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर मेडिकल टीम को मेडिकल व पीपी कीट, मास्क, सैनिटाइजर के साथ कौआकोह भेजा. वहीं महिला जिस वार्ड में रह रही थी उसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. महिला का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के अनुसार किया गया.