सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
20-May-2025 02:50 PM
By FIRST BIHAR
Fire in Train: बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है, जहां बिहार से सटे पश्चिम बंगाल के गायसल रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई है। आग इंजन में लगी है। इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई है हालांकि अगलगी की घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। दमकल की कई टीमें आग बुझाने में जुट गई हैं।
दरअसल, कटिहार रेल डिवीजन के गायसल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सिलीगुड़ी-राधिकापुर डेमू पैसेंजर ट्रेन संख्या 75720 के इंजन में अचानक आग लग गई। ट्रेन किशनगंज की ओर आ रही थी। स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों ने कोच से धुआं उठता देखा। तुरंत इसकी सूचना दी गई। आग की खबर मिलते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। यात्री और रेलकर्मी घबरा गए।
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का काम शुरू हुआ। राहत की बात रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग की लपटों और धुएं के कारण कुछ देर के लिए स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई कर हालात पर काबू पाया।
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती अनुमान में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही सही कारण सामने आएगा। गायसल स्टेशन कटिहार रेल डिवीजन का अहम स्टेशन है। यह किशनगंज और कटिहार के बीच व्यस्त मार्ग पर स्थित है। इस मार्ग पर रोज कई पैसेंजर और मालगाड़ियां चलती हैं।
आग की घटना के बाद कुछ समय के लिए ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें देखकर स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी। रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय पुलिस की तत्परता से स्थिति पर जल्द काबू पा लिया गया। रेलवे अधिकारी ने बताया कि दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं। आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
रिपोर्ट- नौशाद आलम, किशनगंज