KISHANGANJ:बिहार के किशनगंज जिले में कुदरत का करिश्मा देखने को मिल रहा है। एक दंपत्ति की दुआएं कबूल हुई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। नवजातों में दो बेटा और दो बेटी शामिल हैं। मां और सभी चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। एक साथ चार बच्चों के जन्म के बाद घर में खुशी का माहौल है। रिश्ते नातेदार घर पर बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।  


दरअसल महिला का सफलता पूर्वक प्रसव किशनगंज के एएस अस्पताल में हुआ। महिला इस्मत आरा और उनके परिवार के लिए यह पल किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं है। लंबे समय से संतान सुख के लिए दुआ मांग रहे थे। वर्षों बाद उनकी दुआ कबूल हुई। इस्मत आरा ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। दो बेटे और दो बेटी के जन्म से घर में खुशी का माहौल है।


लंबे इंतजार के बाद मिली संतान की खुशी

इस्मत आरा ने बताया कि शादी के दो साल बाद भी उन्हें संतान नहीं हुई थी। इसके बाद उन्होंने लगातार चिकित्सकीय परामर्श लिया और इलाज कराया। काफी प्रयासों के बाद उन्हें गर्भधारण हुआ और अब एक साथ चार बच्चों के जन्म से उनकी खुशियां दोगुनी नहीं, बल्कि कई गुना बढ़ गई हैं।


अस्पताल ने दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

एएस अस्पताल की संचालक डॉ. सुरैया तातरन्नुम ने बताया कि महिला ने सफलतापूर्वक 4 बच्चों को जन्म दिया। सभी नवजात स्वस्थ हैं और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। महिला ने दो बेटा और दो बेटी को जन्म दिया है। वही डॉ. तातरन्नुम ने बताया कि मां की स्थिति भी सामान्य है और अस्पताल की टीम उनकी लगातार देखभाल कर रही है। सभी नवजातों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जा रही है और उनकी स्थिति संतोषजनक बनी हुई है।


पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी घटना

एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर पूरे किशनगंज और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। परिजनों ने सफल प्रसव के लिए अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग घर पर बधाई देने पहुंच रहे हैं।