शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
01-Dec-2025 04:50 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले के रामपुर चेक पोस्ट पर देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने एक टाटा नेक्सन गाड़ी से करीब 1 किलो 400 ग्राम सोना जब्त किया है। बरामद सोने की बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपए बताई जा रही है। यह सोना कोलकाता से सिलीगुड़ी ले जाया जा रहा था। पकड़े गए सोने और वाहन को किशनगंज पुलिस को सौंप दिया गया है।
किशनगंज एसपी सागर कुमार ने बताया कि जिले के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार वाहनों की जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामपुर चेक पोस्ट पर संदेह के आधार पर एक टाटा नेक्सन को रोका गया। जांच के दौरान पिट्ठू बैग से सोने के कई टुकड़ों का पैकेट मिला, जिसका वजन करीब 1 किलो 400 ग्राम है। एसपी के अनुसार, प्रथमदृष्टया पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि आरोपी सोना कोलकाता से खरीदकर सिलीगुड़ी ले जा रहा था।
एसपी ने बताया कि बरामद सोने को लेकर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है, और विभाग की टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पश्चिम बंगाल के रहने वाले मिलिंद सामांतो को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। एसपी सागर कुमार ने कहा कि विस्तृत जांच के बाद सोने की खरीद और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो पाएगा।
किशनगंज जिला पुलिस द्वारा लगातार चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही है। इसी दौरान एक वाहन से करीब 1 किलो 400 ग्राम सोना बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ 60 लाख रुपए है। संबंधित मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है और जांच जारी है।