KISHANGANJ: बिहार के किशनगंज जिले के पोठिया में CISF क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए 110 एकड़ जमीन स्वीकृत की गई है। इसे लेकर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की सुरक्षा और विकास के लिहाज से यह केन्द्र सरकार का बहुत बड़ा फैसला है।
इस बात की जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी। पीएम मोदी और अमित शाह का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के लिए खुशखबरी है। बिहार हित में बड़ा निर्णय माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी ने लिया है इसके लिए धन्यवाद!
सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि बिहार और देश की सुरक्षा व्यवस्था को निरंतर सशक्त करने की दिशा में एक अहम निर्णय करते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (RTC) की स्थापना हेतु किशनगंज जिले के पोठिया अंचल में 110 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है जिससे एक हजार CISF जवानों का प्रशिक्षण भी मिलेगा।
इस महत्वपूर्ण निर्णय से राज्य और देश की सुरक्षा अवसंरचना को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं विकास के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है।