ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि

Home / bihar / kishanganj-news / किशनगंज पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बोले..तालीम ताकत है, इंसान बिना इल्म के...

किशनगंज पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बोले..तालीम ताकत है, इंसान बिना इल्म के यतीम

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किशनगंज में तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट के कार्यक्रम में भाग लेते हुए शिक्षा को जीवन की ताकत बताया। उन्होंने जामिया हमदर्द वोकेशनल स्किल सेंटर का उद्घाटन कर सौहार्दपूर्ण संदेश भी दिया।

23-Jul-2025 07:16 PM

By First Bihar

KISHANGANJ: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज किशनगंज पहुंचे जहां तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट के दो दिवसीय शैक्षणिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। कहा कि तालीम ताकत है।  इल्म और अदब नहीं तो इंसान यतीम है। 


बुधवार को किशनगंज पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने जामिया हमदर्द वोकेशनल एंड स्किल सेंटर का उद्घाटन किया। राज्यपाल पहले हवाई मार्ग से किशनगंज हवाई अड्डा पहुंचे। जहां से सीधे तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट परिसर पहुंचे। पहला कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुआ। जहां वे तीन घंटे तक विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक सत्रों में भाग लेने के बाद दूसरे जगह पर निकल गए। 


इस बीच उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात की कहा यहां पहले भी आने का मौका मिला था। यहां चाय,मखाना,मक्का,अनानास सहित कई अनमोल चीजों की पैदावार होती है। यह काफी सुन्दर जगह है। वही क्षेत्र में सभी को अपने अपने धर्म की छूट है तो कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। हम सब हिंदुस्तानी है।  इसका ख्याल सभी जेहान में होना चाहिए। इससे पहले दो दिवसीय किशनगंज दौरे पर विशेष विमान से आए बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया।