ब्रेकिंग न्यूज़

रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Home / bihar / kishanganj-news / अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया...

अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार

Bihar News: किशनगंज सीमांचल में नेपाल बॉर्डर के नो मेंस लैंड से 20 अतिक्रमित घर हटाए गए। जिला प्रशासन और एसएसबी ने घुसपैठियों की पहचान के लिए रणनीति बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

16-Mar-2026 02:26 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बीते फरवरी महीने में सीमांचल के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बॉर्डर के समीप अतिक्रमण हटाने और घुसपैठियों की पहचान करने के निर्देशों पर असर दिखने लगा है। किशनगंज जिला प्रशासन ने नेपाल सीमा से सटे नो मेंस लैंड पर अतिक्रमित जमीन को चिन्हित कर अतिक्रमण खाली करवा दिया है।


केंद्रीय गृह मंत्री ने किशनगंज में आइबी, बीएसएफ, सेना और बिहार के गृह मंत्री समेत अधिकारियों के साथ बैठक कर नेपाल बॉर्डर पर अतिक्रमण की समीक्षा की थी। उन्होंने घुसपैठियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। खुफिया सूत्रों के अनुसार सीमांचल में घुसपैठ और शरण देने वाले नेटवर्क की विस्तृत रिपोर्ट भी केंद्रीय गृह मंत्री को प्रस्तुत की गई थी।


स्थलीय जांच में प्रशासनिक अधिकारियों और एसएसबी के अधिकारियों ने नेपाल बॉर्डर से सटे छह स्थानों पर अतिक्रमण पाया। कुल 20 परिवार ने नो मेंस लैंड पर घर बना लिए थे, जिनमें कुछ पक्के निर्माण और खेती-बाड़ी या चाय बगान भी शामिल थे। इन 20 घरों को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया और खेत-बगान भी खाली करवा दिए गए।


घुसपैठियों की पहचान और अन्य जिलों के साथ साझा रणनीति बनाने के लिए पहल जारी है। किशनगंज सीमांचल वह जिला है, जहां नेपाल और बांग्लादेश की सीमाएं सटी हुई हैं। जिले में करीब 80 किलोमीटर नेपाल की सीमा है, जहां 36 बॉर्डर आउटपोस्ट और एसएसबी की तैनाती की गई है। 


यह क्षेत्र सुरक्षा दृष्टि से अति संवेदनशील माना जाता है। डीएम विशाल राज के अनुसार, नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाया गया है और घुसपैठियों की पहचान के लिए रणनीति तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।