ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / kishanganj-news / Bihar News: बिहार के इस जिले में बंद घर से ₹लाखों की चोरी,...

Bihar News: बिहार के इस जिले में बंद घर से ₹लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले में एक घर से ₹लाखों की चोरी हुई है। जेवर और कैश लेकर फरार हुए चोर। जानकारी के मुताबिक यह परिवार दिवाली मनाने के लिए गांव गया हुआ था..

23-Oct-2025 01:41 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले के कजला मनी मिलनपल्ली मोहल्ले में गुरुवार को चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये नकद व कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है। जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी अजीत कुमार झा अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने कोचाधामन प्रखंड के अशूरा गांव गए हुए थे।


गुरुवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने अजीत झा को फोन कर घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर उन्होंने एक परिचित को घर भेजा, जिसने चोरी की पुष्टि की। घर लौटने पर अजीत झा ने देखा कि अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अजीत झा के मुताबिक चोर करीब 3 लाख 70 हजार रुपये नकद, 7 भर सोने के जेवरात और 20 भर चांदी के गहने लेकर फरार हुए हैं।


इस घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की रात्रि गश्ती पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है। चोरी की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


रिपोर्ट: नौशाद आलम