श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
04-Feb-2026 02:54 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के किशनगंज शहर के बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्लाई से लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रक में सवार सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या WB-73-D-4023 पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर से प्लाई लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। ट्रक में चालक सहित कुल छह लोग सवार थे। जैसे ही ट्रक किशनगंज बस स्टैंड के पास पहुंचा, उसके पिछले हिस्से से अचानक घना धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में धुआं आग की लपटों में तब्दील हो गया और देखते-देखते पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।
आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे रोका और सभी सवार नीचे उतर गए। स्थानीय लोगों और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोगों ने बाल्टी और अन्य साधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन ट्रक में लदी प्लाई और तेज लपटों के कारण प्रयास सफल नहीं हो सका।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। लगभग आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
आग की वजह से एनएच-27 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। आग बुझने और जले हुए ट्रक को हटाने के बाद यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्ट- नौशाद आलम, किशनगंज
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...