खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
12-Dec-2020 09:34 AM
PATNA: बिहार में भ्रष्ट पुलिस कर्मियों पर गाज गिराने का काम शुरू हो गया है. किशनगंज के गंधर्वडांगा थाने में तैनात एक एएसआई को सिपाही बना दिया गया है. जांच में एएसआई पर लापरवाही और भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया है.
उसी थाने में बना सिपाही
गंधर्वडांगा थाने एएसआई आरडी प्रसाद को एएसआई से सिपाही बना दिया गया है. अब एएसआई का रुतबा कम हो गया. वह एक सिपाही की हैसियत से काम करेंगे. एएसआई का 6 माह पहले ही किशनगंज थाना से तबादला हुआ था. लेकिन अपी आदतों में सुधार नहीं कर रहा था.
रेप का केस दर्ज के लिए पीड़िता से मांगा था पैसा
बताया जा रहा है कि किशनगंज थाना में रहने के दौरान आरडी प्रसाद ने रेप पीड़िता का केस दर्ज नहीं कर रहा था. इसके एवज में पैसा मांग रहा था. जब इसकी शिकायत पीड़िता ने एसपी से की तो एसडीपीओ को जांच का आदेश दिया था. जांच में आरोप सही साबित होने पर एसपी ने एएसआई से सिपाही के पद पर डिमोशन कर दिया. लोगों को भी उम्मीद है कि इस तरह की कार्रवाई से पुलिसकर्मियों की आदत में सुधार होगा. जिससे आम लोगों की परेशानी कम होगी.