ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा

Home / bihar / किसान आंदोलन को पप्पू का समर्थन, अनिश्चितकालीन धरना देगी जाप

किसान आंदोलन को पप्पू का समर्थन, अनिश्चितकालीन धरना देगी जाप

07-Dec-2020 09:50 AM

PATNA : कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को जन अधिकार पार्टी ने भी अपना समर्थन दिया है। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने किसानों का समर्थन किया है। पप्पू ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीनों कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। इन काले कानूनों को रद्द कर देना चाहिए।

पप्पू यादव ने कहा कि अगर इन काले कानूनों को रद्द नहीं किया गया तो हमारी पार्टी के सभी नेता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे. ये धरना प्रदर्शन तभी खत्म होगा जब केंद्र सरकार कृषि कानूनों को रद्द कर देगी. किसानों के दिल्ली मार्च पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम किसानों के सभी मांगों का समर्थन करते हैं और उनके साथ खड़े हैं.

जाप अध्यक्ष ने कहा कि हमारी मांग है कि धान की खरीदारी 1800 रुपए प्रति क्विंटल पर हो. स्वामीनाथन कमिटी की सभी सिफारिशों को लागू किया. साथ ही सरकार एमएसपी पर लिखित आश्वासन दे. हमारी पार्टी 8 तारीख को देशव्यापी हड़ताल में किसान यूनियन का समर्थन करेगी.

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के प्रति उदासीन है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते हैं. अभी जब किसान परेशानी में है तो वो कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं?