ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / bihar / किसान आंदोलन: इंटर परीक्षार्थियों के लिए महागठबंधन का फैसला, बिहार में सिर्फ 1...

किसान आंदोलन: इंटर परीक्षार्थियों के लिए महागठबंधन का फैसला, बिहार में सिर्फ 1 घंटा रहेगा चक्का जाम

06-Feb-2021 09:49 AM

PATNA :केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग को लेर किसान दिल्ली बॉर्डर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. इसे लेकर ही आज दोपहर 12 से 3 बजे तक किसानों ने देशभर में चक्का जाम का ऐलान किया है. विपक्षी पार्टियों ने भी इस बंद का समर्थन किया है. 

लेकिन बिहार में महागठबंधन ने इंटर परीक्षार्थियों को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है.  राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वाम दलों ने बिहार में सिर्फ 1 घंटा तक चक्का जाम करने का फैसला लिया है, ताकि परीक्षार्थियों और अभिभावकों को कोई दिक्कत न हो.

बिहार में दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक महागठबंधन ने चक्का जाम करने का निर्णय लिया है. हालांकि चक्का जाम के दौरान इमरजेंसी सेवा को बाधित नहीं किया जाएगा. राजद के किसान प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सुबोध कुमार यादव ने कहा है कि चक्का जाम के दौरान इमरजेंसी सेवा को बाधित नहीं किया जाएगा.
भाकपा माले ने भी 2 बजे से 3 बजे तक एक घंटे के चक्का जाम की बात कही है. इंटर की परीक्षा से जुड़े परीक्षार्थी और अभिभावकों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.