ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / bihar / जेडीयू सांसद किंग महेंद्र महिला सेक्रेटरी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में, उमा...

जेडीयू सांसद किंग महेंद्र महिला सेक्रेटरी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में, उमा देवी ने मांगा पत्नी का दर्जा

25-Sep-2019 07:18 AM

NEW DELHI : जदयू के राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी महिला सेक्रेटरी उमा देवी ने दावा किया है कि वह 45 साल से किंग महेंद्र के साथ लिव इन रिलेशनशिप में है। किंग महेंद्र की सेक्रेटरी रही इस महिला ने सुप्रीम कोर्ट से अब यह गुहार लगाई है कि उसे किंग महेंद्र की पत्नी का अधिकार दिलाया जाए। 


देश के बड़े उद्योगपति और राज्यसभा के सांसद किंग महेंद्र का पारिवारिक विवाद लगभग डेढ़ महीने पहले सामने आया था जब उनके बेटे ने सार्वजनिक तौर पर कई आरोप लगाए थे। सांसद के बेटे रंजीत शर्मा ने आरोप लगाया था कि उनके पिता किंग महेंद्र की सेक्रेटरी उमा देवी ने उनकी मां को एक फार्म हाउस में बंधक बना रखा है। अब उसी उमा देवी ने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह गुहार लगाई है कि पिछले 45 वर्षों से किंग महेंद्र के साथ रिलेशनशिप में होने के कारण उसे पत्नी का अधिकार दिया जाए।


दरअसल किंग महेंद्र की सेक्रेटरी रही उमा देवी ने सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें यह कहा गया था कि उमा देवी को 4 हफ्ते के लिए सांसद से अलग रखा जाए। दिल्ली हाईकोर्ट ने किंग महेंद्र के बेटे रंजीत शर्मा के आग्रह पर यह आदेश दिया था जिसके खिलाफ उमा देवी अब सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। 


सूत्र बताते हैं कि बड़े कारोबारी राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र के पास तकरीबन सात हजार करोड़ की संपत्ति है। यह सारा विवाद संपत्ति से जुड़ा हुआ है। किंग महेंद्र उमा देवी के बेहद करीब है और यही बात उनके बेटे रंजीत को सता रही है। उमा देवी किंग महेंद्र के साथ बने रहने के लिए अब सुप्रीम कोर्ट में अपने वकीलों के माध्यम से दलील दे रही हैं कि जब 45 वर्षों से वह राज्यसभा के सांसद के साथ है तो अब अलग क्यों रहे।