ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / bihar / khagaria-news / प्रशांत किशोर का बड़ा हमला: "बिहार में सरकार का इकबाल खत्म", तेजस्वी को...

प्रशांत किशोर का बड़ा हमला: "बिहार में सरकार का इकबाल खत्म", तेजस्वी को बताया 'कट्टा बांटने वाला नेता'

प्रशांत किशोर ने खगड़िया में नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और चिराग पासवान पर हमला बोला। बोले: बिहार में सरकार का इकबाल खत्म, तेजस्वी कलम नहीं कट्टा बांटते हैं, चिराग को NDA से बाहर होना चाहिए।

13-Jul-2025 09:32 PM

By First Bihar

KHAGARIA: खगड़िया में जनसुराज के संरक्षक प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर तेजस्वी और चिराग पासवान पर जोरदार हमला बोला। कहा..बिहार में सरकार का इकबाल खत्म हो गया है, चंद अधिकारी और 4 उगाही वाले मंत्री सरकार चला रहे हैं, तेजस्वी कलम बांटने वाले नहीं, कट्टा बांटने वाले नेता हैं, चिराग को NDA से अलग होना चाहिए।


जन सुराज पार्टी के सुप्रीमो प्रशांत किशोर ने आज खगड़िया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर तेजस्वी और चिराग पासवान पर फिर हमला बोला।बिहार में हो रहे आपराधिक घटना पर बोलते हुए पीके ने कहा कि बिहार में सरकार का इकबाल खत्म हो गया है। चंद अधिकारी और चार - पांच उगाही वाले नेता सरकार चला रहे हैं।नीतीश कुमार मानसिक और शारीरिक रूप से अचेतावस्था में हैं। इसलिए कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।


प्रशांत ने तेजस्वी यादव के चुनाव आयोग के सूत्र को मूत्र कहे जाने वाले बयान पर बोलते हुए  कहा कि तेजस्वी यादव कलम बांटने वाले नेता नहीं, कट्टा बांटने वाले नेता हैं। उनके माता-पिता के शासन काल में बिहार में कट्टा फैक्ट्री चलता था। इसलिए तेजस्वी यादव से मर्यादित भाषा बोलने का आप अपेक्षा नहीं कर सकते हैं। पीके ने चिराग पासवान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा चिराग को NDA सरकार में कमी दिखती है तो उन्हें NDA से अलग हो जाना चाहिए। NDA सरकार की शिकायत भी करेंगे, और उनके साथ भी रहेंगे तो, जनता उनको गंभीरता से नहीं लेगी।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट