Bihar News: बिहार में बारिश के दौरान वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में पिता-पुत्र समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
दरअसल, खगड़िया में आज सुबह- सुबह आसमानी बिजली कहर बनकर टूटा है। जहां जिले के दो अलग अलग थाना इलाके में बज्रपात की चपेट में आने से पिता, पुत्र समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई है।जबकि बज्रपात से झुलसकर तीन लोग घायल हुए हैं।घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। खेतों में मकई फसल की कटाई और ट्रैक्टर से ढुलाई के दौरान हुई है।
पहली घटना जिले के पोरा सहायक थाना इलाके के कन्हौली में हुई है।जहां कुछ लोग खेतों में आज मकई फसल की कटाई करा रहा था।इसी दौरान तेज बारिश होने लगी।बारिश से बचने के लिए चार लोग पास के एक वृक्ष के पास आ गए।इसी दौरान चारों बज्रपात की चपेट में आ गए। जिसमें 25 साल के आशुतोष यादव और उनके 7 साल के एक बेटे और विद्यानंद यादव की मौके पर मौत हो गई। जबकि दीपक यादव घायल है।
दूसरी घटना जिले के बेलदौर थाना इलाके के नारदपुर में हुई। जहां खेत में मक्का फसल को ट्रैक्टर पर लोड करने के दौरान मणिलाल महतो आ गया।जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।जबकि तीसरी घटना भी बेलदौर थाना इलाके के लवघड़ियां गांव में हुई।
जहां वज्रपात की चपेट में एक परिवार के तीन लोग आ गए।जिसमें 35 साल जवाहर शर्मा की मौके पर मौत हो गई।जबकि मृतक की पत्नी समेत दो महिला झुलसकर घायल हो गई है। इधर घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। अपनो का रो रो कर बुरा हाल है।
फर्स्ट बिहार के लिए खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट..