सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
02-Mar-2026 10:13 PM
By First Bihar
KHAGARIA: बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर खत्म हो गया है। इस बार अपराधियों ने खगड़िया जिले में अपनी उपस्थित दर्ज करायी है। जहां एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना गंगौर सहायक थाना क्षेत्र के भदास दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 14 की है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद आजाद के रुप में हुई है। जो पंजाब में नौकरी करता था। दो दिन पहले ही वो पंजाब से खगड़िया ईद मनाने के लिए अपने गांव आया हुआ था। घर से वो दवा खरीदने के लिए निकला था। तभी अज्ञात बदमाशों ने कनपटी में गोली मार दी।
गंभीर रूप से घायल आजाद को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं और पुलिस से मामले की जांच कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट