KHAGARIA: किसी ने सही कहा है कि प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है। जिस किसी को प्यार हो जाता है, उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही कुछ सुनाई ही देता है। वो तो बस अपनी जिद्द पर अड़ा रहता है कि कैसे प्यार को अंजाम तक पहुंचाया जाए। उसके अंदर लोक लाज और समाज का डर खत्म हो जाता है। ऐसा ही प्यार बिहार के खगड़िया जिले की रहने वाली तीन बच्चों की मां को अपने उम्र से आधी उम्र के लड़के से हो गयी। 


बिहार के खगड़िया जिले की एक 40 वर्षीय महिला को इंस्टाग्राम पर अपने से आधी उम्र के लड़के से प्यार हो गया। लड़का उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र स्थित सिकंदराबाद का रहने वाला है। महिला 3 बच्चों की मांग है और अपने पति और बच्चों को छोड़कर वह बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में 20 साल के प्रेमी से मिलने के लिए घर से भाग निकली। पीछे-पीछे पत्नी को ढुंढते हुए पति भी वहां उसे वापस लेने के लिए पहुंच गया लेकिन वो प्रेमी को छोड़ पति के साथ घर लौटने को तैयार नहीं हुई। पुलिस ने भी उसे समझाने की पूरजोर कोशिश की लेकिन वह अपनी उम्र से आधी उम्र के लड़के के प्यार में ऐसी पागल हो गयी कि वो किसी का बात सुनने को तैयार नहीं थी।


इंस्टाग्राम पर जान पहचान के बाद हुआ प्यार

मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के सिकंदराबाद निवासी 20 वर्षीय युवक सोनीपत में मजदूरी करता है। करीब चार महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम पर खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला से बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बात प्रेम प्रसंग में तब्दिल हो गया। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करने लगे। महिला शादीशुदा और 3 बच्चों की मां है। महिला ने बताया कि वह पहले कभी युवक से मिली नहीं थी, लेकिन बातचीत के दौरान उसने उसके साथ रहने का फैसला कर लिया। करीब एक सप्ताह पहले वह अपने घर से निकलकर प्रेमी की तलाश में यूपी के लिए रवाना हो गयी और उसके गांव पहुंच गई और वहीं उसके साथ रहने लगी।


पति के पहुंचने पर हुआ खुलासा

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब शनिवार को महिला का पति अपने तीन बच्चों के साथ उसे वापस लेने प्रेमी के घर पहुंचा। उसने पत्नी को बच्चों का हवाला देकर घर लौटने के लिए काफी समझाया, लेकिन महिला नहीं मानी। पति ने बताया कि उनकी शादी 15 साल पहले हुई थी। दोनों से तीन बच्चे हुए। एक की उम्र 13 साल, दूसरे की उम्र 8 साल और तीसरे की आयु 6 वर्ष है। तीनों बच्चे मां के बिना नहीं रह रहे हैं। जब से पत्नी घर से भागी है तब से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों बच्चे मां के पास जाने की जिद्द कर रहे हैं, अब तीनों बच्चों को संभावना मुश्किल हो गया है। थक हार कर वो बीवी को खोजते खोजते यूपी पहुंचा जहां 20 साल के एक लड़के के यहां जो उसका कथित प्रेमी है, उसी के घर पर रह रही है, लेकिन घर लौटने का नाम नहीं ले रही है। 


पुलिस ने भी समझाया, लेकिन महिला नहीं मानी

पति ने थक-हारकर नीमगांव पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने भी महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने साफ तौर पर पति के साथ जाने से इनकार कर दिया और प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। नीमगांव थाने की पुलिस ने बताया कि महिला बालिग है और अपनी मर्जी से युवक के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही। पति ने भी उसे साथ चलने के लिए काफी समझाया लेकिन वो बात मानने को तैयार नहीं थी, उसे तीनों बच्चों पर भी तरस नहीं आया। जिसके बाद महिला का पति बच्चों के साथ वापस बिहार लौट गया है।


 यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला के इस रवैय्ये से हर कोई हैरान है और इस कदम को गलत बता रहे हैं। महिला को तीनों बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी के इस व्यवहार से पति भी काफी सदमें में हैं। पति का कहना है कि स्मार्ट फोन, इंटरनेट और सोशल मीडिया ने उसका घर बर्बाद करके रख दिया है। आज यदि ये सब साधन नहीं रहता तो शायद उनकी बीवी उनके और बच्चों के साथ होती। 


स्मार्टफोन, इंटरनेट और सोशल मीडिया ने तोड़ा घर

बिहार में 40 साल की एक महिला को अपने से आधे उम्र के युवक से इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया। जिसके बाद वह पति और 3 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के घर रहने चली गयी। पीछे-पीछे बच्चों को लेकर पति जब उसे लाने गया तब उसने वापस लौटने से इनकार कर दिया। किसी ने सही कहा है कि प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है।