ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय

Home / bihar / khagaria-news / हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4...

हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार

खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल के शिक्षक से हथियार के बल पर हुई लूटपाट मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में असलहा, जिंदा कारतूस, दो बाइक और मोबाइल बरामद हुए, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

06-Feb-2026 07:28 PM

By First Bihar

KHAGARIA: खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के बोरना बांध पर 17 जनवरी को एक सरकारी स्कूल के शिक्षक के साथ हथियार के बल पर हुई लूटपाट मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गोगरी SDPO साक्षी कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने इस मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने इस कार्रवाई में लूटी हुई अपाची बाइक के साथ एक अन्य बाइक भी जब्त की है। साथ ही, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो सेट मोबाइल भी पुलिस ने सीज किए हैं। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से सत्यम सिंह कई संगीन मामलों जैसे हत्या, आर्म्स एक्ट और अपहरण में आरोपी है। उन्होंने कहा कि बदमाश दूसरी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई ने उनके मंसूबे को नाकाम कर दिया। लूटपाट मामले में एक अन्य आरोपी की भी तलाश जारी है।


खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट