BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए
25-Sep-2025 03:26 PM
By First Bihar
KHAGARIA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के सतीश नगर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे।
नीतीश का दौरा और सियासी अटकलें
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सतीश प्रसाद सिंह के घर जाना राजनीतिक हलचल का कारण बन गया है। माना जा रहा है कि जदयू परबत्ता के मौजूदा विधायक डॉ. संजीव कुमार का टिकट कट सकता है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जदयू इस बार परबत्ता से पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के पुत्र सुशील सिंह को उम्मीदवार बना सकती है, क्योंकि इस क्षेत्र में कुशवाहा समाज की अच्छी-खासी आबादी है।
कुशवाहा वोट बैंक का समीकरण
दिलचस्प यह है कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इसी सीट पर कुशवाहा वोट बैंक के सहारे कई बार जदयू के वर्तमान विधायक डॉ. संजीव कुमार के पिता रामानंद सिंह को चुनावी मैदान में हरा चुके हैं। ऐसे में यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
टिकट के प्रबल दावेदार सुशील सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के पुत्र सुशील कुमार सिंह पहले से ही जदयू में सक्रिय हैं और उन्हें परबत्ता से टिकट का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। नीतीश कुमार का उनका समर्थन करना इस संभावना को और मजबूत करता है कि जदयू अगला चुनाव उन्हीं को उम्मीदवार बनाकर लड़ सकती है। वही राजनीतिक जानकारों के अनुसार परबत्ता से जदयू के विधायक डॉ संजीव कुमार के जदयू से टिकट कटने की संभावना के बीच यह कयास लगाया जा रहा है।
खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट