सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म बिहार में रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत: एक हजार किमी नई रेल लाइन बिछाने का प्लान, 30 परियोजनाओं पर होगा काम बिहार में रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत: एक हजार किमी नई रेल लाइन बिछाने का प्लान, 30 परियोजनाओं पर होगा काम
01-Mar-2026 05:58 PM
By First Bihar
KHAGARIA: बिहार के खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला ने कथित रूप से बागमती नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला की पहचान 36 वर्षीय अंशु देवी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, अंशु देवी का किसी युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। शनिवार की सुबह इस संबंध को लेकर विवाद हुआ और आरोप है कि युवक के परिजनों ने महिला के साथ मारपीट की। इसी तनाव के चलते रविवार को महिला ने नदी में छलांग लगा दी।
अंशु देवी चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत के कमरी दिघरी गांव की निवासी थीं। वह वहीं के प्राइमरी स्कूल में सचिव के पद पर कार्यरत थीं। उनके पति संजय चौधरी मुंबई में काम करते हैं और लगभग छह महीने से घर से बाहर हैं।
घटना स्थल रेलवे के रिटायर्ड पुल संख्या 51 के पास था। महिला के नदी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अब तक उसका शव नहीं मिला है। अंशु देवी अपने पीछे तीन बेटियां और दो बेटे छोड़ गई हैं। परिवार हाल ही में मुंबई में रह रहा था और महिला एक माह पहले अपनी बड़ी बेटी की परीक्षा के लिए गांव आई थी।
घटना की सूचना मिलने के बावजूद देर तक पुलिस नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने हरदिया रेलवे ढाला के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बाद में मानसी और चौथम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर जाम हटवाया। मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर जांच की गई है। एसडीआरएफ की टीम अब भी महिला के शव की तलाश कर रही है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और महिला के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।