ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / bihar / khagaria-news / खगड़िया में दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार...

खगड़िया में दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत

बिहार के खगड़िया जिले में दर्दनाक हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत। SDRF ने बरामद किए शव, गांव में पसरा मातम।

22-Jul-2025 02:20 PM

By First Bihar

KHAGARIA: खगड़िया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां एक ही परिवार के 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गयी। कल सोमवार को चारों बच्चे पानी भरे गड्ढे में नहाने गये हुए थे। तभी इसी दौरान चारों गहरे पानी में डूब गये। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। एसडीआरएफ की टीम लापता बच्चों की तलाश में जुट गयी और आज मंगलवार को काफी मशक्कत के बाद चारों बच्चों के शव को SDRF ने बरामद कर लिया। बच्चों का शव मिलने से परिजनों के बीच  कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 


घटना खगड़िया के चौथम थाना इलाके के कंकड़ कुड़िया बहियार की है, जहां कल सोमवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से लापता हुए एक ही परिवार के चार बच्चों का आज शव बरामद हो गया है। SDRF और गोताखोर की टीम के संयुक्त प्रयास से आज चारो मासूमों का शव बरामद किया है। बरामद शवों में 12 साल का गोलू कुमार, 9 साल का कर्ण कुमार दोनों सगे भाई थे। वहीं दो अन्य शव 11 साल की अंशु कुमारी और 10 साल की अन्नू कुमारी का है। ये दोनों भी सगी बहन थी। चारों बच्चे चचेरे भाई बहन थे। इधर शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है।


 बता दें कि बीते सोमवार को चारो बच्चे अपने घर से स्कूल जाने के लिए एक साथ निकले थे। लेकिन स्कूल पहुंचने से पहले रास्ते में भरे पानी के गड्ढे में नहाने लगे। इसी दौरान चारों गहरे पानी में डूब गये और कल सभी बच्चे का कपड़ा गड्ढे के किनारे पड़ा मिला था।। कल भी काफी खोजबीन की गई थी। लेकिन कल किसी का सुराग नहीं मिल पाया था। लेकिन आज चारों का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। 

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट