अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
22-May-2025 03:58 PM
By First Bihar
Train Accident: बिहार के कटिहार में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें जम्मू तवी-अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक एयर फोर्स जवान की मौत हो गई है। यह घटना गुरुवार कटिहार रेलखंड के गौछारी स्टेशन की है। घटना तब हुई जब 27 साल के कुणाल कुमार छुट्टी मनाने अपने अपने पैतृक गांव खगड़िया के खुटहा आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रेन की चपेट में आ गए और ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, जम्मू तवी-अमरनाथ एक्सप्रेस (85653) की चपेट में आने से कुणाल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। महेशखूंट जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना उस वक्त हुई जब जवान न्यू जलपाईगुड़ी से मानसी स्टेशन की ओर आ रहे थे। ट्रेन की चपेट में आने से गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
कुणाल कुमार गाजियाबाद में एयरफोर्स में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। वे हाल ही में, 7 मई को विवाह बंधन में बंधे थे और विवाह के कुछ दिनों बाद 12 मई को ड्यूटी पर लौट गए थे। अब वे दोबारा छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव खगड़िया जिले के खुटहा लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दुखद हादसा हो गया।
इस घटना की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और स्थानीय ग्रामीणों में मातम का माहौल है। नवविवाहिता पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। कुणाल के सहकर्मी और पड़ोसी भी स्तब्ध हैं कि एक हंसता-खेलता नौजवान, जिसकी जिंदगी की नई शुरुआत हुई थी, अचानक काल के गाल में समा गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस (GRP) और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वायुसेना को भी इस दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है, और संबंधित विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
रिपोर्ट- अनिश कुमार