ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / khagaria-news / भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून...

भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता

पशुपति पारस ने कहा कि खून का रिश्ता कभी खत्म नहीं होता है। राजनीतिक रिश्ता अलग होता है। लेकिन चाचा और भतीजा का रिश्ता कभी खत्म नहीं किया जा सकता है। मैं उसका चाचा हूं और वह मेरा भतीजा है।

24-Mar-2026 10:19 PM

By First Bihar

KHAGARIA:केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने चाचा का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जिसके बाद पशुपति पारस अब नरम पड़ गये। कल तक जो भतीजे को जल्लाद तक कहने से गुरेज नहीं करते थे। वो आज कह रहे हैं कि खून का रिश्ता कभी खत्म नहीं हो सकता है, मैं उसका चाचा हूं और वो मेरा भतीजा है, राजनीति में कल क्या होगा, किसने देखा?


पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस कल तक अपने भतीजा चिराग पासवान को जल्लाद तक कहने से गुरेज नहीं करते थे। लेकिन  चिराग पासवान के द्वारा उन्हें पैर छूकर प्रणाम करने के बाद से उनका तेवर नरम पड़ता दिख रहा है। 


पशुपति कुमार पारस ने आज खगड़िया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि खून का रिश्ता कभी खत्म नहीं होता है। राजनीतिक रिश्ता अलग होता है। लेकिन चाचा और भतीजा का रिश्ता कभी खत्म नहीं किया जा सकता है। मैं उसका चाचा हूं और वह मेरा भतीजा है।


मिथिला का जो कल्चर है उसी के तहत चिराग कल मुझे पैर छूकर प्रणाम किया। अच्छे माहौल कल सब कुछ हुआ। पशुपति कुमार पारस से जब पूछा गया कि क्या आप चिराग के साथ जाएंगे। तब पारस ने कहा कि राजनीति में कल क्या होगा, यह किसने देखा है? 


दरअसल चिराग पासवान कल अपने पैतृक गांव खगड़िया के शहरबन्नी एक श्रद्धांजलि सभा भाग लेने आए थे।समारोह में उनके चाचा पशुपति कुमार पारस भी पहले से मौजूद थे।इसी दौरान चिराग ने अपने चाचा का पैर छूकर प्रणाम किया।जिस पर पशुपति कुमार पारस भी अपनी कुर्सी से उठकर चिराग के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया था।जो वीडियो सोशल मीडिया पर आज तेजी से वायरल हो रहा है।


news image

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट