अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
09-Apr-2025 02:28 PM
By First Bihar
KHAGARIA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के खगड़िया जिले से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। बस और ट्रक की भीषण टक्कर में चारों की जान गई है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में सवार लोगों को बाहर निकाला और पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा।
इस हादसे में एक साथ 4 लोगों की मौत हो गयी। घटना महेशखुंट-सहरसा मुख्य मार्ग पर NH-107 नौबाद के पास हुई। बस और ट्रक की टक्कर के बाद लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।
खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के बेला नवाद गांव में यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बस के खलासी सहित 4 की मौत हो गई। जबकि बस सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये। घायलों को आनन फानन में बेलदौर पीएचसी भेजा गया। जहां सभी का इलाज जारी है। मृतक बस का खलासी सहरसा जिले का रहने वाला था। जबकि अन्य मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस के ओवरटेक करने के कारण यह घटना हुई। बस यात्रियों को लेकर सहरसा से भागलपुर जा रही थी। तभी इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक से टक्कर के बाद बस डिवाइडर से टकरा गयी। जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी।