अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
14-Apr-2025 11:32 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहाँ सास-ससुर एक महिला को पीटते नजर आ रहे. यह घटना खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के कुल्हाड़िया गांव की बताई जाती है. जिस महिला को पीटा जा रहा है उसका नाम कंचन देवी है और उसने अपने नाबालिग भतीजे से इश्क के चक्कर में अपने पति और बच्चों को त्याग दिया.
बाद में इसने उस नाबालिग भतीजे से शादी रचा ली और उसके घर में ही आकर रहने लगी. इस महिला को उसी भतीजे के माता-पिता द्वारा पीटा जा रहा है. लड़के के परिजन चाहते हैं कि यह महिला उनके घर से बाहर निकल जाए मगर यह महिला किसी भी सूरत में उसके घर को छोड़ना नहीं चाहती है. इसी क्रम में यह घटनाएं सामने आ रही हैं. जिसने इलाके में हड़कंप मचाकर रख दिया है.
महिला इस नाबालिग भतीजे के प्रेम में इतनी अंधी हो चुकी है कि उसने पहले तो अपने पति और बच्चों को छोड़ा, अब तमाम तरह की कठिनाइयों को झेलने को तैयार है मगर अपने इस अंधे प्रेम को त्यागने को तैयार नहीं. जानकारी के मुताबिक़ इस महिला का पति दूसरे शहर में रहकर मजदूरी किया करता था. इधर इसका 16 वर्षीय भतीजा महिला के घर आता जाता रहा और दोनों के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए. बाद में जब महिला का पति शहर से लौटा तो कंचन ने साफ़ कह दिया कि “मुझे आपके भतीजे से प्रेम है और मैं उससे शादी करना चाहती हूँ”. पति ने लाख समझाया मगर वह नहीं मानी. अंत में उसने परबत्ता थाना में एक आवेदन दे दिया.
गांव में पंचायत तक बैठी और वहाँ यह फैसला लिया गया कि इन दोनों की शादी करा देने में ही भलाई है. तमाम लोगों, सरपंच और जनप्रतिनिधियों के सामने दोनों की शादी कराई गई. हैरानी की बात यह है कि पुलिस के सामने इस महिला ने यह तक कह दिया कि उसे उसके दोनों बच्चों और पति से कोई मतलब नहीं है और भविष्य में वह इन लोगों से कोई मतलब नहीं रखेगी.