ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए

Home / bihar / khagaria-news / Bihar News: खगड़िया में बिजली गिरने से महिला की मौत, पति की हालत...

Bihar News: खगड़िया में बिजली गिरने से महिला की मौत, पति की हालत गंभीर..

Bihar News: खगड़िया के बेलदौर में बिजली गिरने से धान के खेत में काम कर रही एक महिला की मौत, पति घायल। जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया गया..

09-Sep-2025 09:05 AM

By First Bihar

Bihar News: खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र में बिजली गिरने की घटना में एक महिला की मौत हो गई है जबकि उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया है। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मंगलवार सुबह बेलदौर थाना क्षेत्र के बेला नवाद बहियार में धान के खेत में खरपतवार हटाने के दौरान एक दंपति बिजली की चपेट में आ गया। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से झुलस गए। घायल पति को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


जानकारी के अनुसार, जिले में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही थी, जिसके बीच ही यह दुखद घटना हुई है। बेलदौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


रिपोर्टर: अनीश