ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए

Home / bihar / khagaria-news / Bihar News: एंबुलेंस न मिलने पर खाट पर बुजुर्ग मरीज को अस्पताल ले...

Bihar News: एंबुलेंस न मिलने पर खाट पर बुजुर्ग मरीज को अस्पताल ले गए परिजन, सरकार के दावों की खुली पोल

Bihar News: खगड़िया के बेलदौर में 80 वर्षीय मोहन शर्मा को एंबुलेंस न मिलने पर परिजनों ने खाट पर पीएचसी पहुंचाया। हड्डी टूटी, स्ट्रेचर भी नहीं मिला। हेल्थ सिस्टम पर सवाल..

25-Aug-2025 08:46 AM

By First Bihar

Bihar News: खगड़िया जिले के बेलदौर नगर पंचायत के लालगोल गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था उस समय सामने आई, जब 80 वर्षीय बुजुर्ग मोहन शर्मा को एंबुलेंस न मिलने पर उनके परिजनों को उन्हें खाट पर बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना पड़ा।


परिजनों ने बताया कि मोहन शर्मा घर में फर्श पर फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्होंने 102 नंबर पर एंबुलेंस के लिए संपर्क किया, लेकिन कर्मियों ने दो घंटे बाद पहुंचने की बात कही। दो घंटे बीतने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई और मोहन की हालत बिगड़ती गई। मजबूरन, उनके पुत्र और तीन अन्य लोगों ने खाट पर मोहन को कंधे पर उठाकर डेढ़ घंटे पैदल चलकर पीएचसी पहुंचाया।


अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि मोहन के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है। लेकिन, पीएचसी में स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण परिजनों को खाट पर ही मरीज को एक्स-रे और अन्य इलाज के लिए इधर-उधर ले जाना पड़ा।


इस घटना ने जिले के हेल्थ सिस्टम की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया है और सरकार के दावों की पोल बुरी तरह खोल दी है। नाराज स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और त्वरित एंबुलेंस सुविधा की मांग की है।


रिपोर्टर: अनिश कुमार