अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
29-Apr-2025 12:51 PM
By Viveka Nand
Bihar Co Suspend: बिहार के अंचल अधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे. लापरवाही के आरोप में एक और अंचल अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है. जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अंचल अधिकारी को निलंबित किया गया है. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने संकल्प जारी किया है.
खगड़िया के जिलाधिकारी ने 15 फरवरी 2025 को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को रिपोर्ट किया था.जिसमें कहा गया था की खगड़िया सदर अंचल का कार्य अंचल अधिकारी ब्रजेश कुमार पाटिल से सुचारू रूप से नहीं चल सकता है. इनका कार्यशैली एवं कार्य भावना राजस्व प्रशासन के अनुकूल नहीं है. ऐसे में ब्रजेश कुमार पाटिल को निलंबित किया जाए .
सीओ ब्रजेश कुमार पाटिल के खिलाफ दाखिल खारिज अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने, ऑनलाइन जमाबंदी में मोबाइल नंबर एवं आधार सिडिंग कार्य की प्रक्रिया पूर्ण करने में शिथिलता बरतने, ससमय जमाबंदी का परिमार्जन नहीं करने समेत कई अन्य आरोप थे. इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने खगड़िया सदर के अंचल अधिकारी ब्रजेश कुमार पाटिल को सस्पेंड कर दिया है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय निर्धारित किया गया है. इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अलग से चलेगी.