बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
09-Jan-2025 10:34 PM
By First Bihar
Katihar Crime News: कटिहार से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गये हैं। घटना बरारी थाना क्षेत्र उचला चौक की है जहां हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घायल की पहचान काढ़ागोला घाट निवासी 40 वर्षीय धनंजय यादव के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद वो गिर गये जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरारी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार उचला गांव के रहने वाले 40 वर्षीय धनंजय यादव काढ़ागोला घाट से अपनी बाइक से घर जा रहे थे कि तभी उचला चौक के पास दो अज्ञात अपराधी बाइक से आया और धनंजय यादव को गोली मारकर फरार हो गया। गोली बाएं हाथ के बाजू के पास लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में भर्ती कराया लेकिन स्थिति नाजूक देख कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना की सूचना पाकर बरारी थाना अध्यक्ष फुलेंद्र कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वही घटना की सूचना पाकर कोढ़ा सदर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गये जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बात की चर्चा हो रही है धनंजय यादव को गोली किसने और क्यों मारी? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट