Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
27-Jan-2026 04:38 PM
By SONU
KATIHAR: कांग्रेस के बंगाल चुनाव प्रभारी डॉक्टर शकील अहमद खान ने बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बंगाल चुनाव में कांग्रेस पार्टी की पहली प्राथमिकता भारतीय जनता पार्टी द्वारा फैलाई जा रहे नफरत के माहौल को रोकना है। जो भी लोग लोकतांत्रिक मूल्यों धर्मनिरपेक्षता और समाज के ताने-बानो को मजबूत करने में विश्वास रखते हैं उन सभी की साझा जिम्मेदारी है कि बीजेपी की नफरत की राजनीति को बंगाल तक फैलने से रोका जाए।
डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बंगाल में पूरी मजबूती के साथ मौजूद है और हर स्तर पर अपनी लड़ाई आगे बढ़ा रही है। पार्टी रोजाना संघर्ष के रास्ते पर है चाहे वह SIR से जुड़ा मामला हो, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन हो या फिर मनरेगा योजना से जुड़ा सवाल। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा पर भोज बढ़ाया गया है, जिससे मजदूरों की बड़े पैमानों पर चटनी का खतरा पैदा हो गया है।
कांग्रेस इन सभी मुद्दों पर रोजाना आंदोलन और जुलूस के माध्यम से जनता की आवाज बुलंद कर रही है। टीएमसी के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि कांग्रेस की पहली प्राथमिकता भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक प्राय राज सुनिश्चित करना है उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन सीटों पर कांग्रेस की मजबूती है वहां पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने जा रहा है और बीजेपी को हराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।