ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / katihar-news / Road Accident in bihar : पेड़ से टकराने के बाद धू-धूकर जली बाइक,...

Road Accident in bihar : पेड़ से टकराने के बाद धू-धूकर जली बाइक, तीन लोगों की हुई मौत

Road Accident in bihar : कटिहार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां पेड़ से टकराने के बाद बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना जिले के आबादपुर

16-Jan-2025 09:27 AM

By First Bihar

Road Accident in bihar : बिहार के कटिहार से एक दर्दनाक खबर निकलकर सामने आ रहा है। जहां पेड़ से टकराने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों मृतक आपस में चचेरे भाई थे। इस घटना में आग लगने के कारण बाइक जलकर खाक हो गई। यह घटना जिले के आबादपुर थाना क्षेत्र के दास ग्राम सतुआ की है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। 


जानकारी के अनुसार दास ग्राम सतुआ में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों आपस मे चचेरे भाई थे। बताया जाता है कि यह हादसा उस समय हुआ, जब बाइक सवार तीनों भाई गोपाल घोष, रंजीत घोष और रामलाल घोष किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए। 


इस  घटना में मौका-ए-वारदात पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि अस्पताल पहुंचते ही तीसरे की भी सांसों की डोर टूट गई। इस हादसे के बाद बाइक में आग लग गई, जिससे बाइक जलकर खाक हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लग गई है। अब जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले में नया अपडेट सामने आएगा। 


इधर, कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि आबादपुर थाना क्षेत्र के दास ग्राम सतुआ में ये घटना घटी है। जहां बाइक पर सवार होकर तीन युवक जा रहे थे।  उसी दौरान पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमोर्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।